शिमला।जिला शिमला में सड़क हादसे थम नहीं रहे है।आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है ।ताजा मामले में
शिमला में आनंदपुर मेहली रोड पर लालपनी पुल के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हों गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
शिमला में मंगलवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। इसमें मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात 9.30 बजे के करीब कार खाई में गिरी। इसमें 4 लोग सवार थे। सभी की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा शोघी-मेहली बाईपास सड़क पर लालपानी पुल आनंदपुर के समीप पेश आया।
मृतकों में ये लोग शामिल
मृतक की पहचान जय सिंह नेगी (40), रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, कुमारी प्रगति (14) पुत्री भगवान दास (तीनों जानकी निवास मोटोवर्ड नवबहार के रहने वाले) और मुकुल (10) पुत्र हेतराम और जय सिंह नेगी (40) पुत्र पदम देव निवासी अंबिका कॉटेज ओमकार लॉज संजौली के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक चारों लोग HP07-D-1154 नंबर की कार में सवार होकर कही जा रहे थे। गाड़ी को जय सिंह नेगी चला रहे थे।
जानकारी के अनुसार सुखजीत सिंह अपने ट्रक (PB05AJ 8788) में शोघी से ढली की ओर शोघी मेहली बाईपास से जा रहा था। जब वह लाल पानी पुल पर पहुंचा, तो उसने तेज आवाज सुनी और एक कार (HP 07D 1154) को सड़क से नीचे गिरते देखा। अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने यात्रियों – 1. रूपा सूर्यवंशी 2. प्रगति 3 मुकुल और चालक, जय राम नेगी को मृत पाया।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ), पुलिस और होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और देर रात तक चारों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसा इतना खतरनाक था कि इससे गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई है।
मृतकों के शवों का आज आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India