शिमला।जिला शिमला में सड़क हादसे थम नही रहे हैं।आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है। ताजा मामले में शिमला जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा हादसा शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र में हुआ है । जहां एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है । घटना 19 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे धामी-सुनी रोड पर बागीपुल बैजू के पास हुई, जहां सीमेंट से लदा एक ट्रक सड़क से गिरकर सैंज खड्ड में जा गिरा।
पुलिस को सूचना मिलते ही ASI रामलाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एचपी 11ए ,2877 है , जो रामपुर की ओर जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक दिनेश कुमार (29) और उनके बड़े भाई विनोद कुमार (37) की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की तहसील के गांव ठेरा के रहने वाले थे।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सुन्नी भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। फ़िलहाल सड़क हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि शिमला में दो दिन पहले ही एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें नगर निगम के कर्मचारी की मौत हो गयी थी। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच की जा रही है दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
More Stories
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक