शिमला।राजधानी शिमला में पत्थर के गिरने से दादी पोती की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार
शिमला में दुम्मी पंचायत के झोलो गांव में मतलू खड्ड के पास खेत में जेसीबी से काम करने के दौरान ऊपर से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से एक महिला और उसकी पोती की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 12 जनवरी को दोपहर बाद की है। गीता देवी और उनकी पोती वर्षा पशुओं के लिए चारा लेने मतलू खड्ड के पास पहाड़ी पर गई थीं। इसी दौरान करीब 100 मीटर ऊपर कडोलिया निवासी बेसर दत्त और केवल राम अपने खेत में जेसीबी मशीन से काम करवा रहे थे। जेसीबी चालक हरी नंद की लापरवाही से एक बड़ा पत्थर नीचे की तरफ गिर गया, जो सीधा गीता देवी और वर्षा पर जा गिरा।
मृतका के बेटे विजय कुमार (51) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विजय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, जहां उसकी मां और बेटी की मृत देह पड़ी थी। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस जेसीबी चालक की लापरवाही को लेकर जांच कर रही है।


More Stories
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक