शिमला।क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला के रसायन विज्ञान और विष विज्ञान प्रभाग के सहायक निदेशक डॉ. राकेश सोनी को 13.12.2024 को फोरेंसिक सेवा निदेशालय के स्थापना दिवस पर गुणवत्ता प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फोरेंसिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जस्टिस चंदर भूषण बारोवालिया, माननीय लोकायुक्त हिमाचल प्रदेश और निदेशक फोरेंसिक सर्विसेज डॉ. मीनाक्षी महाजन द्वारा दिया गया।
डॉ. राकेश सोनी को हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह में एनडीपीएस से संबंधित मामलों पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ से सराहना मिली।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी