राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी का शानदार परिणाम, 12वीं में 95% सफलता

 

शिमला रोहडू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के होनहार छात्र आदित्य फतवान ने 474/500 (95%) अंक प्राप्त कर रोहडू मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय के कुल 9 विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
📊 प्रमुख सफल छात्र:
आदित्य फतवान – 474 अंक (95%)
युगल नेगी – 460 अंक (92%)
मुस्कान – 444 अंक (89%)
राहुल – 441 अंक (88%)
अजीत – 439 अंक (88%)
रश्मि – 434 अंक (87%)
मुस्कान नेगी – 426 अंक (85%)
अक्षिता – 415 अंक (83%)
भूमिका – 400 अंक (80%)
विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरबल कल्याण ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

About Author