शिमला।जिला शिमला में युवाओं द्वारा आत्महत्या करने का मामला थम।नहीं रहा है। आए दिन युवा आत्महत्या कर रहे हैं। ताजा मामले में राजधानी शिमला में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है । युवक आईजीएमसी में वार्ड अटेंडेंट का काम करता था। युवक ने क्यों आत्महत्या की फिलहाल इसके कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बालूगंज में शनिवार को सूचना मिली कि एक युवक ने लोअर फागली में आत्महत्या की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके के लिए एक टीम को रवाना किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम IGMC भेजा गया । पोर्स्टमार्टम करवाकर पुलिस शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतक युवक की पहचान दिनेश कुमार उम्र 30 साल मूलतः नवगांव तहसील अर्की जिला सोलन का रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक आईजीएमसी में वार्ड बॉय का काम करता था और लोअर फागली में एक किराए के कमरे रहता था । उसने शुक्रवार देर रात को कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों कि फिलहाल इसके कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी