शिमला।रामपुर भद्राश के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है , तीसरा व्यक्ति नाजुक हालत में सिविल हॉस्पिटल खनेरी उपचार के लिए पहुंचाया है! जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर शाम को पेश आई है। जब हिमाचल नंम्बर ( HP 06 B 5069) की टाटा पंच गाड़ी भद्रास से करीब दो किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी लिंक रोड़ से भद्राश से ननखड़ी की तरफ़ जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतको की पहचान नही हो पाई है।घायल व्यक्ति को खनेरी अस्पताल में उपचार के लिए पहुँचाया गया है । फिलहाल घायल ब्यान देने की हालत में नही है। पुलिस की एक टीम मौके पर ही गाड़ी में सवार चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चौथे व्यक्ति को ढूंढने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे कारणों व मृतकों की पहचान नही हो पाई है।।पुलिस टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से चौथे व्यक्ति की तलाश कर रही है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त