शिमला ।राजधानी शिमला में आईजीएमसी के मेडिकल हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है पुलिस में मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात्रि के समय आईजीएमसी के लक्कड़ बाजार स्थित मेडिकल हॉस्टल में एक युवक गिर गया था जिसे एम्बुलेंस 108 में इलाज के लिए अस्पताल आईजीएमसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने इसे मृत घोषित किया है। बताया जा रहा है कि देर रात हॉस्टल के बाहर कुछ गिरने की आवाज आई तो सभी हॉस्टल में रहने वाले छात्राओं ने जब बाहर देखा तो दीवार के साथ लगकर एक युवक गिर पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और तुरंत आईजीएमसी ले गए लेकिन सर पर चोट लगने कारण युवक की मौत हो चुकी थी युवक की पहचान करण पटियाल 22 साल एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र है और पालमपुर का रहने वाला है सबसे बड़ा सवाल यह है कि गर्ल्स हॉस्टल में युवक चौथी मंजिल पर देर रात कैसे पहुंचा इसके साथ ही सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं हॉस्टल के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए हैं पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर ही यह बताएं कि की कि युवक कब और कैसे चढ़ा और चौथे मंजिल तक कैसे पहुंचा पुलिस मामले में जांच कर रही है लेकिन इस तरह की वारदात होने से शहर में सनसनी फैल गई है कि आजकल हॉस्टल भी सुरक्षित नहीं रहे हैं कोई भी आसानी से देर रात को आ जा सकता है अभी कोलकाता मेडिकल कॉलेज की घटना का मुद्दा चल ही है और अभी राजधानी शिमला में गर्ल्स मेडिकल हॉस्टल में इस तरह की वारदात आने से हड़कंप मच गया है ।आईजीएमसी के सीएमओ डॉ महेश ने बताया कि देर रात उनके पास यह युवक 108 एंबुलेंस में लाया गया था जिसकी मौत हो चुकी थी सब का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के कर्म का बता सकते हैं


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी