शिमला।जिला शिमला में सड़क हादसे थम नही रहे है।आये दिन सड़क हादसों में मासूम लोगो की मौत हो रही है। ताजा मामले में
शिमला के नेरवा से सटे उत्तराखंड में बीती रात एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पिकअप में सवार हिमाचल के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का सिविल अस्पताल कालसी में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उतराखंड के हरिपुर कोटी इछाड़ी सड़क पर उस दौरान जब हुआ जब नेरवा के चार लोग पिकअप में सवार होकर उत्तराखंड के विकासनगर से वापस घर की और लौट रहे थे। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर टौस नदी में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड के कालसी थाना से पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने तीनों शवो को नदी से बाहर निकाला। तीन मृतक शिमला जिला के नेरवा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
यह हादसा बीती रात आठ बजे के करीब का बताया जा रहा है और देर रात 12 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। इस हादसे में पिकअप नंबर HP 08-A-5397 हादसे का शिकार हुई है। सूचना के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रोहित धोपटा पुत्र स्व. विपिन कुमार गांव रावतन, प्रांजल पुत्र लायक राम ढराण गांव के तौर पर हुई है, जबकि तीसरा मृत व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है। इस हादसे में सूचित पुत्र स्व. कान्हा सिंह कलारा गांव निवासी को घायल है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त