शिमला। राजधानी शिमला में एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम ढली थाना अंतर्गत मशोबरा में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7:00 बजे मशोबरा बस स्टॉप के पास सड़क पार करते समय महिला एचआरटीसी बस की जद में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सीमा सरस्वती (48) के रूप में हुई है। वह शिमला जिला के कोटखाई की मूल निवासी थी और मशोबरा में रह रही थी। हादसे का शिकार हुई महिला आईजीएमसी शिमला में नर्स के रूप में कार्यरत थी। घटना की सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का शिकार हुई महिला मशोबरा बाजार से सब्जी खरीदने के बाद अपने आवास की तरफ जा रही थी। इसी बीच सड़क पार करते समय वो बस की चपेट में आ गई।
ढली के एसएचओ ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस को जब्त कर लिया गया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एक सप्ताह के भीतर एचआरटीसी बस के नीचे आने वाली यह दूसरी महिला है बीते सप्ताह ओल्ड बस स्टैंड में एचआरटीसी की बस में एक महिला को कुचल दिया था और उसे महिला की आईजीएमसी में मौत हो गई थी एचआरटीसी बस की लापरवाही अब आम जनता पर भारी पड़ती जा रही है

More Stories
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक