शिमला।। जिला शिमला के उपमण्डल रोहड़ू में एक नेपालि मूल के ब्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।आरोपी फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग 7: 00 व 7:30 के लगभग दिला राम ग्राम अस्तानी (थाना रोहडू) के बगीचे मे कमल नाम का व्यक्ति उम्र 35/36 साल करीब जो उत्तराखंड का बताया जा रहा है काम करता था। उसके साथ एक नेपाली का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है नेपाली ने किसी तेजदार हथियार से कमल पर वार कर दिया जिससे कमल की मौत हो गई। और नेपाली फरार हो गया है ।पुलिस टीम मौके पर जा कर जांच कर रही है।पुलिस थाना मे सूचना पहुंचते ही पुलिस ने भी नाकेबंदी कर दी है।
बताया जा रहा है कि रात के समय जब लोगो ने जब दिला राम के बगीचे में लड़ाई होने की आवाज सुनी तो वहाँ जैसे पहुंचे तो कमल नाम का नेपाली जमीन पर पड़ा था और खून से लतपथ था। उसे किसी तेज धार हथियार से मारा गया था। लेकीन लोगो के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मोके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की ओर प्राथमिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी