शिमला।शिमला में एक युवक की चक्कर आने के कारण गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शिमला के लोअर बाजार में इस युवक को अचानक चक्कर आया, जिससे वह गिर गया।
युवक को जब गिरते देखा तो इसे उठाने की कोसिस की ओर परिजनों को सूचित किया
परिजन इसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान विनय मल्होत्रा पुत्र विनोद कुमार मल्होत्रा निवासी कमल निवास राम बाजार शिमला के तौर पर हुई है। इस युवक की उम्र 32 वर्ष थी।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी