शिमला।राजधानी शिमला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के खलीनी कस्बे की फारेस्ट कॉलोनी में एक शख्स से एक कुत्ते को गोली मार दी जिससे कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना की सूचना लोअर खलीनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। उसकी शिकायत पर न्यू शिमला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर में आर्म्स एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
लोअर खलीनी में रहने वाले सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार दोपहर बाद लगभग 3.40 बजे उन्होंने फॉरेस्ट कॉलोनी के पास तेज़ आवाज सुनी और मौके पर पाया कि एक कुत्ता दर्द से तड़फ रहा है और कुछ समय बाद कुत्ते की मृत्यु हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति फारेस्ट कॉलोनी में देखा गया, जिसके हाथ में बंदूक थी।
न्यू शिमला के एसएचओ ने बताया कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 429 (पशु बध) और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जांच टीम मौके पर पड़ताल कर रही है। इस मामले में अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी