शिमला।राजधानी शिमला में पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के सयम वह घर पर अकेला था। सुसाइड की क्या वजह रही, इस पर अभी जांच चल रही है। गौर रहे कि प्रदेश में सुक्खू सरकार में पूर्व आईएएस अमिताभ अवस्थी को जल उपकर आयोग का चेयरमैन बनाया है। अमिताभ अवस्थी छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट में रहते हैं। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है। युवक की उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है। शिमला पुलिस की टीम घर पर पहुंची है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया है।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद