मंडी : मंडी जिला के पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई. वही, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में नंत राम पुत्र स्व लोकू राम गांव व डाकघर लेदा तहसील बल्ह जिला मंडी ने बताया की उसका 24 वर्षीय बेटा सुरेश कुमार शुक्रवार शाम के समय खेतों में पानी देने टुलू पंप लेकर गया था जहां पर इसे टुलू पंप के साथ करंट लग गया था जिस पर बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की दर्दनाक मौत से नंत राम सहित उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वही, पुलिस में शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले में नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला