शिमला।जिले में।आत्महत्या करने के मामले थम नही रहे है आये दिन कहि न कही आत्महत्या करने के मामले सामने आ रहे है।ताजा मामले में शनिवार को सचिवालय में काम करने।वाले कर्मचारी ने नाभा में रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला रेलवे स्टेशन व भल्कू म्यूजियम के बीच में रेलवे ट्रैक से नीचे रेलिंग पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुबह लोगो ने रेलिंग से एक ब्यक्ति को लटके हुए देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतारा और जांच शुरू की ।जांच में सामने आया है कि
इस व्यक्ति का नाम मेहर सिंह जो सचिवालय में सुपरिटेंडेंट कॉन्फिडेंशियल ब्रांच में तैनात था इसकी उम्र 47 वर्ष थी । यह शिमला में नाभा सरकारी आवास ब्लॉक एस ,टाइप 2 सेट नंबर 154 में परिवार सहित रहता मूल रूप से सुंदर नगर जिला मंडी का रहने वाला था। पुलिस ने मामला।दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले में जांच कर रही।

More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं