शिमला। जिले में आगजनिक के मामले थम नहीं रहे हैं आए दिन आगजनी से जहां लाखों का नुकसान हो रहा है वहीं लोगों की जान भी जा रही है ताजा मामले में ठियोग में एक भीषण अग्निकांड हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है वही दो गाय भी जल गई है ।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठियोग के सब तहसील देहा की ग्राम पंचायत घोरना के गांव अरशाला में नरेंद्र सिंह के घर में रात को आग लगी है जिस मे 3 मंजिल थी इसमें एक बजुर्ग जिसकी उम्र 75 साल बताई जा रही है जिस का नाम जय राम है मकान के अंदर जल गया है ओर उसकी मौत हो गयी है। और दो गाय भी अंदर जल गई है।
पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि आज देर रात अचानक लगी आसपास के लोगों ने जब दुआ उठता देखा तो आग बुझाने की कोशिश की और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी लेकिन आग इतनी तेज थी कि फैलती गई और भवन को अपने चपेट में ले लिया। पुलिस भी मोके पर पहुंची ओर जांच शुरू की। आग लगने के कारणों का पता नही लगा है।


More Stories
शिमला में पुस्तक ‘हिमगिरि सा चुपचाप गले’ का विमोचन, संघ के चार प्रचारकों के जीवन पर आधारित है पुस्तक
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण