शिमला हिमाचल प्रदेश हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से हिमाचल प्रदेश में 8 व 9 जुलाई के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है। 10 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट
शनिवार दोपहर को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, शिमला, सोलन, सिरमौर व लाहौल-स्पीति के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। उधर, रेड अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी लोगों को एसएमएस के जरिये सचेत रहने की सलाह दी जा रही है।
कई जिलों में बाढ़ की आशंका
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की स्थिति में कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल