शिमला।आईजीएमसी में सुरक्षा कर्मी ने अब प्रशासन व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा कर्मी का कहना है कि अगर सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से निकाला गया तो वह प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा कर्मी आई.जी.एम.सी. के एम.एस. व प्रिंसिपल से भी मिले है। उनसे मांग की गई है सिक्योरिटी का अब शायद टैंडर करवाया जा रहा है और यह भी बताया जा रहा है कि जैसे ही नया टैडर होगा तो कुछ सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से निकाला जाएगा। सुरक्षा कर्मियों ने इसको लेकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखा है। पत्र में सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से न हटाने की मांग की है। सुरक्षा कर्मियों के प्रधान बबलू ने कहा कि कोरोना काल में सुरक्षा कर्मियों अपनी जान खतरे में डालकर ड्यूटी की है। जब कोरोना से किसी भी लोगों की मौत होती थी तो सुरक्षा कर्मी शव को शमशानघाट तक पहुंचाते थे। सुरक्षा कर्मियों ने अपने परिवार की भी परवाह न की और अब नौकरी से निकाले जा रहे हंै। सुरक्षा कर्मियों न सरकार व प्रशासन को चेताया है कि अगर सुरक्षा कर्मियों को नौकरी से निकाला गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट