शिमला।शिमला में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है ताजा मामले में चौपाल में एक एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें 2 लोगों को हल्की चोटें आई है पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार
थोड़ी देर पहले चौपाल से 4 किलोमीटर दूर दता मोड़ के पास एक एच आर टी सी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें 2 लोग ड्राइवर कंडक्टर सवार बताए जा रहे हैं जिनको हल्की चोटे आई है
यह बस चौपाल से 7/8 किलोमीटर दूर बमराड लोकल रुट पर चौपाल से जा रही थी ज्ञात हुआ है कि इस बस में कोई भी सवारी नहीं बैठी थी बमराड लोकल रुट से इस बस में काफी सारे कर्मचारी वह स्कुल के बच्चे आते हैं । गनीमत रही कि बस में स्कूली बच्चे सवार नही हुए थे अन्यथा एक बड़ा हादसा शनिवार सुबह हो जाता। गोरतलब है कि शिमला में बरसात के समय सड़क हादसे सामने आते है जिसके कई बार मौसम की खराबी कई बार सड़को की खराब हालत से सड़क हादसे होते है। वही तेज रफ्तार से भी सड़क हादसे सामने आ रहे है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त