शिमला।धर्मशाला से 3 किलो मीटर की दूरी पर उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाम हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 6 लोगों की मौत हो गई इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई करके गेहूं को उसमें लादकर ला रहे थे, लेकिन उथड़ाग्रां के पास संपर्क मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित हो गया और सडक से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरा, जिसके चलते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 घायल महिलाओं ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के थे, तथा इस परिवार के पीछे अब 11 साल का एक बेटा ही बचा है वे टांडा मेडिकल कालेज टांडा में उचाराधीन है मरने वालों में तीन महिलाएं, एक पुरुष व एक लगभग 9 साल का बच्चा है
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु की दी है, जबकि 4 घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है कैंटर में 10 लोग सवार थे प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार धर्मशाला ने पीडितों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई, जबकि धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने भी घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त