शिमला।नगर निगम शिमला में 10 साल बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 34 में से 24 सीटों पर कब्जा किया है जबकि भाजपा के खाते में 9 और सीपीआईएम के खाते में 1 सीट आई है। चुनाव में 20 महिला प्रत्याशी विजयी हुई है। इस जीत से कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है और जीत का जश्न मुख्यमंत्री आवास से लेकर कांग्रेस ऑफिस तक देखने को मिला। जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अन्य नेताओं ने पहुंचकर पत्रकार वार्ता की और जनता का आभार जताया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बड़ी जीत को जनता की जीत करार दिया और कहा कि कांग्रेस के 5 माह का कार्यकाल और कांग्रेस की गारंटीयां जनता के लिए हितकारी रही है। यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को नगर निगम शिमला में भारी मतों से जिताया है। उन्होंने कहा कि हम इस बड़ी जीत से खुश हैं लेकिन शिमला के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। भाजपा के अनुराग ठाकुर सहित बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस जीत का संदेश पूरे देश में जायेगा।
कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कि यह कांग्रेस की बड़ी जीत है। जिसके लिए वह शिमला की जनता का धन्यवाद करती है क्योंकि शिमला में सभी प्रदेश भर से लोग रहते हैं ऐसे में इस जीत के मायने बहुत बड़े हैं।
उधर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों में सभी चुने हुए पार्षदों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं जनता के जनमत को स्वीकार करता हूं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन नगर निगम चुनावों को बुरी तरह से प्रभावित करने का पूर्ण प्रयास किया। अगर ध्यान से देखा जाए तो शिमला नगर निगम को एक ऑर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधान सभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे इससे चुनाव प्रभावित हुआ।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India