शिमला। प्रदेश में बरसात अभी और कुछ दिन रहने की उम्मीद है| जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 12 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, रविवार को शिमला और पालमपुर में बारिश हुई। चंबा के विकास खंड मैहला की पंचायत बलोठ के चट्टानें खिसकने से चार गांवों के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में कोई नहीं आया। रविवार को प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। केलांग में न्यूनतम तापमान 12.2, कल्पा 14.2, कुफरी 15.2, डलहौजी 16.0, शिमला 17.0, मनाली 17.8, पालमपुर 20.2, चंबा 21.5, धर्मशाला 20.6, सोलन 20.6, मंडी 21.0, भुंतर 21.2, सुंदरनगर 21.9, कांगड़ा 23.2, हमीरपुर 23.6, नाहन 23.9, बिलासपुर 24.5 और ऊना में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऊना का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भुंतर में 33.2, बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 32.2, सुंदरनगर 32.4, चंबा 31.1, कांगड़ा 31.1, नाहन 27.8, सोलन 27.5, धर्मशाला 25.4, डलहौजी 21.5, केलांग 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More Stories
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी का शानदार परिणाम, 12वीं में 95% सफलता
सोशल मीडिया तथा समाचारों की विश्वसनीयता पत्रकारिता की चुनौती : : प्रताप समयाल
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।