शिमला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने चार दिवसीय प्रवास पर आज शिमला पहुंची। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आरट्रैक से लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कंुडू, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
*हिमाचल के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिए बाहरा विश्वविद्यालय का बड़ा कदम*
CAS को लेकर विश्वविद्यालय शिक्षकों का आंदोलन उग्र, शैक्षणिक गतिविधियां ठप CAS नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा, शिक्षकों की सरकार को चेतावनी