शिमला,राजधानी शिमला में तेज रफ्तार गाड़ी चालक अब राहगीरों के लिए जानलेवा बनते जा रहे है। आये दिन सड़क पर राहगीरों को कुचलने का मामला सामने आ रहे है। ताजा मामले में
राजधानी के भट्टाकुफर में पैदल जा रहे पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक की पहचान राजुकमार (47) निवासी गांव मरुठी भट्टाकुफर के रूप में हुई है। वह पीडब्ल्यूडी के ढली स्थित कार्यालय में चौकीदार था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार रात्रि 12 बजे के करीब पैदल जा रहा था। तभी भट्टाकुफर में फल मंडी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से राजकुमार सड़क के बीचों-बीच गिर गया था। पीछे से आ रहे वाहन सवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस राजकुमार को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुट कर टक्कर लगाने वाली गाड़ी का पता लगा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस सम्बंध में थाना ढली में आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए और 187 मोटर व्हीकल एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन