शिमला:, भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल के ग्राम केन्द्र प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में हुआ बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं जिला अध्यक्ष रवि मेहता विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं उन्होंने सभी 68 विधानसभाओं का अनेकों बार दौरा किया है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केवल घोषणा नहीं करते परंतु उनको पूरा भी करते हैं।
आज हमारा प्रदेश कोविड टीकाकरण में पूरे देश में प्रथम स्थान पर चल रहा है हमारे प्रदेश में 55 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है और सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे प्रदेश में कोविड-19 टिके कि कोई वेस्टीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है , 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की, उसके बाद 2017 में 44 सीटें जीतकर एक मजबूत सरकार बनाई, उसके उपरांत 2019 में रिकॉर्ड तोड़ मतों से चारों लोकसभा सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की, धर्मशाला एवं पच्छाद के उपचुनाव में भी भाजपा जीती और आने वाले सभी उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।
उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनावों में भाजपा एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में एक सशक्त सरकार बनाएगी , आज भाजपा का कार्यकर्ता हर समय हर चुनौती के लिए तैयार है।
2022 में शिमला ग्रामीण में भी भाजपा कमल का फूल खिलाएगी।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी