कूल्लु : प्रदेश मे नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है।आये दिन पुलिस नशेड़ियों को पकड़ रही है।ताजा मामले में की कूल्लु पुलिस की विशेष टीम ने युवक को हेरोइन के साथ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस की इस टीम ने एक गाड़ी से 117 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ हरियाणा के तीन युवती और युवकों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब कुल्लू में एक युवक से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड कुल्लू के नजदीक सरबरी में एक युवक चिट्टा तस्करी के धंधे में संलिप्त है इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी