शिमला।राजधानी शिमला में रफ्तार गाड़ी चालकों के कारण सड़क पर राहगीरों को चलना है मुश्किल हो रहा है आए दिन तेज रफ्तार वाहन चालक राहगीरों को टक्कर मार रहे हैं। ताजा मामले में मंगलवार सुबह संजौली दिल्ली बाईपास पर बने हेलीपैड के समीप तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर स्कूल सोने जा रही महिला को रौंद दिया जिससे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार
संजौली हेलीपैड की एंट्री गेट के पास एक उत्तराखंड नंबर की सुमो गाड़ी ने स्कूल जा रहे बच्चे और उसकी मां को टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया है।
घायल महिला ऊषा चन्देल ठियोग घुंड की रहने वाली है सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए है हेलीपेड के समीप सड़क पर खड़ी थी तभी ढली की ओर से तेज रफ्तार से एक सोमो गाड़ी ने ओवर टेक करते समय सड़क पर खड़ी ऊषा चन्देल ओर उसके बच्चे को टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है कि महिला को इतना जोर से टक्कर मारी की महिला घसीटती हुई दूर तक।चली गयी
महिला को उपचार के लिए आइजीएमसी ले जाया गया जहाँ चिकित्सक हेड ओर बाजू में इंजरी बता रहे है। महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। वही तेज रफ्तार गाड़ी चालक
आईटीबीपी का जवान बताया जा रहा है ।वही पुलिस घटना का कारण तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना बता रही है।पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। आइजीएमसी के सीएमओ डॉ सोमेश शर्मा ने बताया कि महिला को घायल हालत में आइजीएमसी लाया गया है उसका इलाज चल रहा है।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट