शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल कुमार सैन में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान का लग रहा है पुलिस मामले में जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार
कुमारसैन के प्रेमनगर गाँव में बगीचे में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिला है। जिसके बाद बगीचे के मालिक रवि मेहता ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। पुलिस ने गुब्बारे को अपने में कर छानबीन शुरू कर दी है।
DSP चंदर शेखर ने बता कि कुमारसैन के ग्राम पंचायत मलेंडी के प्रेमनगर गाँव में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस मिली। रवि मेहता ने बताया की उसके बगीचे में एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है। रवि मेहता ने बताया इस गुब्बारे से बच्चें खेल रहे थे। जब बच्चों से गुबारा कहा से मिला पूछा तो बताया कि ये गुबारा सेब के पेड़ में लटका था, जिसके बाद बच्चों ने पेड़ से गुब्बारे को निकाल कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई। जहा पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस ये गुब्बारा कहा से यहा पहुचा है, इसकी छानबीन शुरू कर दी है।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद