मंडी – मंडी जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र ऊना से विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में नॉन सीरियस गवर्नमेंट चल रही है। प्रदेश में पिछले 2 महीने से विकास के सभी कार्य ठप पड़े है। मुख्यमंत्री से लेकर उनके मंत्री सभी सत्ता के नशे में चूर हैं और अपने-अपने सरकारी आवासों पर करोड़ों रुपए खर्च कर व्यवस्था परिवर्तन को सार्थक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की जो लोग प्रदेश में कर्ज के नाम पर राजनिति करते थे वे अब लगभग दो महीने में ही साढ़े चार हजार करोड़ का कर्जा लेकर हिमाचल को श्रीलंका बनाने के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा की सुक्खू सरकार के पहले दो महीने प्रदेश के लिए निराशाजनक रहे हैं और वे चुनावों पूर्व जनता को दी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं।
– इससे पूर्व सतपाल सत्ती ने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर कार्यालय के बन रहे भवन का सुंदरनगर में निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल, प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन, नगर निगम मंडी के उप महापौर विरेंद्र भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रशान्त शर्मा, जिला सचिव रमन शर्मा, जिला सह मिडिया प्रभारी कर्तव्य वैद्य भी उनके साथ उपस्थित रहे।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या