शिमला। शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे पर बिथल में एक मल्टी परपज़ स्टोर में आग लगने का मामला सामने आया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग सुबह के समय लग गई! क्षेत्र के लोगों ने जानकारी अग्नि शमन विभाग को दी और मौके पर रामपुर व कुमारसैन की गाड़ियां पहुंची! इस दौरान आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है!
मौके पर क्षेत्र के लोग भी मौजूद है! बताया जा रहा है कि इस आग जनी घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है!
आग अभी भी बेकाबू बताई जा रही है।
आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
मौजूद लोगों का कहना है कि अभी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आग इतनी बेकाबू है कि बुझानी मुश्किल हो रही है! आग किस कारण लगी है इसका पता अभी नहीं लग पाया है!
यह पहली घटना इस क्षेत्र में इस साल की पहली बार पेश आई है जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है!


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद