शिमला ।रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जिओ ने मंगलवार को राजधानी शिमला से हिमाचल प्रदेश में 5G इंटरनेट सर्विस की शुरुआत की. होटल हॉलिडे होम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में 5G की शुरुआत की. पहले चरण में हिमाचल प्रदेश के मुख्य चार शहरों में जनता को 5जी कनेक्टिविटी की सुविधा मिल पाएगी. इस सूची में राजधानी शिमला समेत बिलासपुर, हमीरपुर और नदौन शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस दौरान 5G लॉन्च होने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि बागवानी हेल्थ शिक्षा पर्यटन जैसे क्षेत्रों को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जाएगा जिसमें 5G की अहम भूमिका है.
: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे व्यवस्था परिवर्तन के लिए सरकार में आए हैं. भविष्य में सरकार प्रदीप अनेक टेक्नोलॉजी आधारित स्कीम्स लाने वाली है और महत्वपूर्ण विभागों को टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने जिओ से जल्द से जल्द पूरे प्रदेश में 5G इस्तेमाल में लाने की मांग भी की. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सार्वजनिक सुविधाओं को 5G इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ जोड़ते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार एम्स से पहले अस्पतालों में और रोबोटिक ट्रीटमेंट की शुरुआत भी करना चाहती है ऐसे में 5G कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागवानी क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल से लेकर सरकार के दूसरे विभागों में भी टेक्नोलॉजी को बढ़ाने की बात कही. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कंपनी जल्द से जल्द पूरे प्रदेश में 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएं इससे सरकार को लाभ होगा तो कंपनियों को भी इससे लाभ होगा.


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी