शिमला।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां निदेशक, बहल ऑटोलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड संजय बहल ने कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए एक लाख रुपए का चैक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों की मदद करने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने समाजसेवियों और सम्पन्न वर्गों से इस कोष के लिए उदारतापूर्वक दान देने के लिए आगे आने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
.0.


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग