शिमला राजधानी में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं ।आए न दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही है अधिकतर सड़क हादसे तेज रफ्तार से होना बताया जा रहा है ताजा मामले में राजधानी शिमला के उपनगर संजौली के समीप चलौंठीमें देर शाम एक गाड़ी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक राहगीर की मौत हो गई है जबकि छह अन्य गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार चलौंठी बाई पास वर्कशॉप के साथ चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी नंबर CH01CF 9736 जो कुफरी से शिमला की ओर आ रही थी गाड़ी चलौंठी में गाड़ी पैरा फिट से टकराई। जिसमें से पवन उम्र 47वर्ष की मौका पर ही मृत्यु हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया जिसमें नंबर 1 हर्ष 22 साल 2 पुरुषोत्तम 27 साल अमन वर्मा 21 साल प्रवीण 27 साल ममता 35 साल ज्योति 26 साल घायल हो गए सभी घायलों को आई.जी.एम.सी. शिमला पहुंचाया गया जिनका इलाज चल रहा है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक पवन कुमार पेशे से मैकेनिक है और अपनी दुकान बंद कर कर सड़क पार खड़ी अपनी स्कूटी के पास जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही जिप्सी ने टक्कर मार दी जिसमें पवन मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हुआ बेहोश हो गया उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं आयो महेंद्र ने बताया कभी मामले में जांच की जा रही है


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी