शिमला। राजधानी शिमला के ढली थाने तहत एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया हैं।
हालांकि, मौत का प्राथमिक कारण खुद से गोली चलना माना जा रहा हैं। इसके बावजूद भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। इस संबंध में पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ ठेला
के जंगल में शिकार करने गया था। पुलिस को गवाह की ओर से दिए गए बयान से पता लगा है कि उक्त व्यक्ति ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इससे अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ढली के साथ लगते थैला के जंगल में शिकार करने के लिए आए थे। राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीती शुक्रवार देर शाम को कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ठेला आएi।
उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी और फिर देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से उसकी छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी, ऐसे में उससे अचानक खुद से ही गोली चल गई।
मृतक का नाम केवल राम पुत्र कांशीराम गांव अन्नु पोस्ट ऑफिस कथोग तहसील ठियोग हैं। पुलिस ने ढली थाना में FIR दर्ज की हैं। जिसमें IPC की धारा 336,304 ए, 201,34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ढली इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग