मंडी : मंडी जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों से कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा मामले में जिला मंडी के बल्ह में देर रात हुए हादसे में सुंदरनगर के सोहर निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की मौत से सोहर और बरोटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब दस बजे विकास ठाकुर पुत्र रामकृष्ण गांव सोहर डाकघर बरोटी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी कार नंबर HP 29A-7286 पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर आ रहा था। इस दौरान किरतपुर मनाली फोरलेन पर देव श्री बाला कामेश्वर फिलिंग स्टेशन के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के बाई तरफ कार टक्कर मार दी और कार ट्रक के नीचे घुस गई। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज नेरचौक उपचार के लिए लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह