मंडी/करसोग : हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक घर के इकलौते चिराग थे। इस हादसे के बाद परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतकों को शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की उम्र 21 और 26 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 12 बजे शिमला-करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के समीप एक ऑल्टो कार नंबर एचपी 30-9859 करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक सहित दो युवक सवार थे। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय होम कृष्ण पुत्र नंदराम उम्र गांव गरियाला, 26 वर्षीय नुपा राम पुत्र मुनिलाल गांव बहलोड डाकखाना शंकरदेहरा, जिला थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। वही देर रात सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत्यु के शव को कब्जे में लिया। दोनों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है की दोनों युवक घर के इकलौते चिराग थे। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
हादसे की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी