शिमला।,,हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऑपेरशन लॉट्स कों लेकर दिए बयान के बाद हिमाचल की सियासत में खलबली मच गई हैं. मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस पर पलटवार किया है और कहा है कि भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही हैं. प्रदेश में 5 साल कांग्रेस की सरकार ठोक बजाकर चलेगी.,,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए. लोगों ने कांग्रेस कों जनमत दिया हैं. कांग्रेस ने 40 सीटें हासिल की है. बीजेपी को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री हार को पचा नहीं पा रहे हैं. मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि मंडी हमारी है लेकिन कांग्रेस दोबारा से 2024 के लोकसभा चुनावों में मंडी जीतेगी और मंडी कों उनसे छीनेगी.
दरअसल हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा के ऑपरेशन लोटस की तरफ इशारा किया था. जयराम ठाकुर ने कहा था कि भाजपा को सत्ता के लिए पांच वर्षों का इंतजार न करना पड़े और उससे पहले ही सत्ता मिल जाए.


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी