शिमला।— बुधवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के साथ बैठक की. इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर चर्चा हुई दोनों पक्षों ने अपनी बातें दूसरे के सामने रखी. बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया है. उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार पर पूरा भरोसा है. प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एनपीएस से प्रदेश को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि वे सरकार के वादे से पूरी तरह आश्वस्त हैं.— हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह के फैसले रहे हैं, उससे प्रदेश भर के लोगों में खुशी का माहौल है. प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म नायक के अनिल कपूर से की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एक के बाद एक आ रहे फैसले सभी लोगों को अचंभित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी संघ पूरी तरह सरकार पर भरोसा करता है. पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी. उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट के दिन कर्मचारी संघ के कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे.
Byte— प्रदीप ठाकुर, अध्यक्ष NPSEA


More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन