शिमला सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। एसजेवीएन ने यह धनराशि निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा, परियोजना प्रमुख, रामपुर जल विद्युत स्टेशन विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख, लुहरी जल विद्युत परियोजना (स्टेज-1) विवेक शर्मा तथा पीसीसीएफ संजय सूद भी उपस्थित थे।
एसजेवीएन ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में 10 लाख रुपये का अंशदान किया


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी