November 6, 2026

बंगाला कॉलोनी में जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को बांटे कपड़े

शिमला। नोफल एक उम्मीद संस्था ने मंगलवार को  संजौली के बंगाला कॉलोनी में जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को सर्दी के कपड़े वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को पेस्ट्री भी खिलवाई गई ।
नोफल संस्था  ने बंगाला कॉलोनी संजौली  में पिछले दिनों    इन्हीं  बच्चों के साथ फ्री एकल विद्यालय शुरू किया है । संस्था के संचालक गुरमीत सिंह का कहना है कि संस्था सदैव जरूरतमंदो लोगों के लिए   कार्य करती आ रही है और भविष्य में  भी इसी प्रकार से संस्था कार्य करती रहेंगी

About Author