शिमला। राजधानी शिमला में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है आए दिन पुलिस नशेड़ीओ को पकड़ रही है साथ में नशा तस्करों को भी पकड़ रहे हैं बावजूद इसके नशे का कारोबार थम नहीं रहा है
ताजा मामले में राजधानी शिमला में उत्तराखंड के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शिमला पुलिस ने देर रात यह कार्रवाई की। आरोपी से 287.62 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
रिज मैदान पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था
पुलिस को देर रात को सूचना मिली की एक व्यक्ति रिज मैदान पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से चरस मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तरकाशी से शिमला नशे का सामान लेकर आया है।
शिमला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विवेक माल्टा निवासी मोहरी जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के तौर पर हुई है। पुलिस अब आरोपी से इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस नशे के सामान को किसे डिलिवर करने वाला था। एसपी शिमला डॉ मोनिका ने मामले की पुस्टि करते हुए कहा है कि पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी