शिमला।हाल ही में हुई दिल दहला देने वाली घटना श्रद्धा हत्याकांड से आहत युवा श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए अब सड़कों पर उतर आये हैं। डिफंेडरस ऑफ हयूमैन राईटस स्वयंसेवी संस्था के बैनर तले आज राजधानी शिमला के विभिन्न स्थानो ंपर उग्रप्रदर्शन किये गये।

सैंकड़ो युवाओं ने श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। युवाओं का मानना था कि इस प्रकार की घटनाएं देश और समाज के लिए एक कलंक हैं जिससे भारतीय जनमानस का सिर शर्म से झुक रहा है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में न हों इसके लिए देश भर में विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें समाज के सभी वर्ग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिमला में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और युवाओं ने मृतका के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस बीच संस्था द्वारा कल मंगलवार, 22 नवम्बर शाम 5 बजे शिमला के सीटीओ से श्रद्धा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला जायेगा। आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए। कातिल आफताब कत्ल से डेढ़ सप्ताह पहले भी वह श्रद्धा की हत्या की साजिश तैयार कर चुका था। अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आफताब अमीन पूनवाला को दिल्ली पुलिस ने शनिवार (12 नवंबर ) को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने 16 नवंबर को कोर्ट से आफताब पूनावाला का नार्काे टेस्ट कराने की अनुमति मांगी। पुलिस का कहना है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

More Stories
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग