शिमला।:-चौपाल की उप तहसील देहा का युवक मनाली में फ्रेंडशिप पीक पर ट्रैकिंग के लिए गया था जिसके लापता होने की सुचना है. अटल टनल रोहतांग के साथ लगती फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन की चपेट में आने से इस पर्वतारोही के लापता होने की सूचना है. पुलिस और प्रशासन की टीमें युवक की की तलाश में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ते हुए युवक गिर गया है. बचाव के लिए मनाली से रेस्क्यू टीम भी रवाना हो चुकी है. युवक की पहचान आशुतोष पुत्र सुंदर सिंह, ग्राम अड्शाला(घोघ), उप तहसील देहा, जिला शिमला के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि युवक घूमने के लिए घर से निकला था लेकिन उसके घरवालों को इस बारे कोई सुचना नहीं है और युवक माता पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है और उसकी छ: बहने है. समुद्रतल से 17,490 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोटी की ओर चढ़ते समय आशुतोष लापता हुआ है. आशुतोष के साथियों शिमला के सचिन और मनाली के साहिल ने पुलिस थाने में बताया कि हम तीनों 17 नवंबर को फ्रेंडशिप पीक फतह करने निकले थे


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित