शिमला सुन्नी सड़क पर हादसा हुआ है। गाड़ी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है, ये सुन्नी का रहने वाला है। जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर काफी गहरी खाई है। ऐसे में पुलिस को शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
मृतक ने इसी जगह पर बनाया था मंदिर
जानकारी के मुताबिक ठीक इसी जगह पर मृतक विजय कुमार के भाई की गाड़ी का भी एक्सीडेंट हुआ था। इस दुर्घटना में उनकी भी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक विजय कुमार ने यहां पर एक मंदिर भी बनाया था। जबकि, अब इस जगह पर गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर विजय कुमार ने भी दम तोड़ा ह
शिमला सुन्नी सड़क पर इस जगह का नाम 18/2 रखा गया है। कुछ साल पहले इसी जगह पर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उस बस में 20 लोग सवार थे और इनमें से 18 लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी। जबकि दो लोग बच गए थे। तभी से इस जगह का नाम 18/2 दो पड़ा। तब से लेकर आज तक यहां कई हादसे हो चुके है। लोगों का आरोप है कि यहां पर क्रैश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं।


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित