रोहड़ू में पशु पर तेज धार हथियार से हमला, मामला दर्ज
शिमला।
जिले के चिडगांव में पशुओं पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक धमवाडी के समीप गजीयाणी सड़क पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीन आवारा पशुओं के पांव पर तेज़धार हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया । पुलिस मामले की सूचना मिलते पुलिस ने गजीयाणी पंहुचकर मामले की छान बीन शुरू कर दी है ।
डी एस पी रोहडू चमन लाल ने बताया कि पुलिस को सुबह सुचना मिली की गजीयाणी सड़क पर तीन आवारा पशु घायल पड़े हैं । पुलिस ने मौके पर पंहुच कर पाया कि तीन पशुओं के पांव पर तेज धार हथियार से चोट पंहुचाई गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी हिमाचल में पशु पर हमला करने का मामला।सामने आया था तब भी पुलिस ने मामला दर्ज।कर जाँच की थी अब फिर एक बार चुनाव के दौरान पशु पर हमला करने का मामला।सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

More Stories
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी का शानदार परिणाम, 12वीं में 95% सफलता
सोशल मीडिया तथा समाचारों की विश्वसनीयता पत्रकारिता की चुनौती : : प्रताप समयाल
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।