शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के बारे की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा को पूरे भारतवर्ष से अपार जन समर्थन मिल रहा है, जिसे देख कर भाजपा बौखला गई है।
उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी एक स्वच्छ छवि के नेता है, उन्होंने भाजपा की फूट डालो और राज करो की नीति के खिलाफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता देश में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं, जिसका जवाब देश की जनता कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन देकर कर रही है।
हरीश जनारथा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेता कांग्रेस नेताओं को सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर भाजपा में शामिल कर रहे हैं, परंतु प्रदेश की जनता शिक्षित है वह भाजपा के सभी पैंतरों और जुमलों को भली भांति जानती है। जनता ने अपना मन बना लिया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार ही बनने वाली है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा अपार जनसमूहः हरीश जनारथा भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर कांग्रेस नेताओं को कर रही भाजपा में शामिलः हरीश जनारथा

More Stories
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक