शिमला उपमंडल रामपुर के अंतर्गत आने वाले मशनू में बुधवार दोपहर एक अल्टो कार करीब 150 मीटर खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में एक महिला कि मोके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार दो बच्चे घायल हुए हैं
एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे दोफदा में ये हादसा हुआ। जैसे ही रामपुर से मशनु की ओर आ रही अल्टो कार एचपी-35-5298 मशनु पहुंची तो अनियंत्रित होकर है। सड़क मार्ग से करीब 150 मीटर खाई में जा गिरी। मोके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें 67 वर्षीय पशमु देवी पत्नी कसरू राम गांव शलाट डाकघर शमानी तहसील निरमंड जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य दो बच्चे इस हादसे में घायल हुए है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा वाहन चालक सूरत पुत्र गोकल चंद गांव शलाट डाकघर शमानी तहसील निरमंड की हालत ठीक बताई जा रही है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी