शिमला।,बीते रोज कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को सत्ता में आने पर 10 गारंटी दी है जिसको लेकर भाजपा सरकार ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि जो पार्टी सत्ता में ही नही आएगी वो पार्टी जनता को गारंटी दे रही है।कांग्रेस पहले बताए कि जो गारंटी हिमाचल के लोगों को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल दे रहे हैं क्या वे छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों को लाभ दे दिया गया है?
,शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी ऐसी गारन्टी दे रही है जिनका कोई सिर पैर नहीं है।कुछ गारंटी ऐसी है जिन्हें भाजपा सरकार पहले ही लागू कर चुकी है।मोबाइल स्वास्थ्य वैन से गांव गांव में स्वास्थ्य सेवाएं भाजपा सरकार दे रही है।गोबर खरीदने की कांग्रेस बात कर रही है और गाय के गोमूत्र के पीने का उनके नेता मजाक उड़ाते हैं।बाहरी राज्यों से आकर कांग्रेस के नेता हिमाचल के लोगों को गारंटी दे रहे हैं और हिमाचल के कांग्रेस के नेताओं को उसकी जानकारी तक नहीं है।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल