शिमला।जिला शिमला के कुपवी के साथ लगते मिनस पुल के पास टोंस नदी में आधी रात को एक पिकअप गिर गई। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बीती रविवार रात करीब 2.30 बजे हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
राम शरण पुत्र भादू राम जोशी गांव कुपवी ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि मिनस पुल के पाक एक पिकअप नंबर UK16CA 2253 टोंस नदी में गिर गई, इसमें दो व्यक्ति सवार थे। जिसमें सरदार सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जगथन लोहारी तहसील चकराता जिला। देहरादून यूके और नरेश कुमार पुत्र लायक राम आर/ओ वीपीओ कांडो भटनोल तहसील शिलाई जिला सिरमौर वाहन के अंदर थे। ड्राइवर नरेश कुमार मौके पर मृत पाया गया, जबकि घायल सरदार सिंह को 108 एम्बुलेंस में इलाज के लिए सीएच शिलाई ले जाया गया। मामले की जांच एचसी गोविंद नंबर 135 आई/ओ पीएस कुपवी द्वारा की जा रही है
केस एफआईआर नंबर 31/2022, IPC की धारा 279, 337, 304ए दर्ज किया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के जवान आधी रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। अंधेरा होने के कारण उन्हें रेस्क्यू करने में भी दिक्कत आई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
टोंस नदी में पिकअप गिरी 1 की मौत 1घायल


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या